अभिनेता प्रतीक बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर व पॉलिटीशियन राज बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक ऐसे स्टारकिड हैं, जिन्होंने बचपन से ही मुश्किलों का सामना किया। प्रतीक के जन्म के 15 दिन बाद ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था। वह मां के स्पर्श के साथ नहीं, बल्कि उनके किस्से-कहानियां सुनते हुए बड़े हुए। प्रतीक ने अपनी जिंदगी में एक किस्म का अकेलापन महसूस किया है। जन्म के साथ ही एक्टर की जिंदगी में संघर्ष और दर्द रहा है। आइए जानते हैं इनके बारे में...