सौरभ राज जैन, रिद्धिमा जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ और रिद्धिमा साल 2017 में दो जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। रिद्धिमा जब प्रेग्नेंट थीं तब सौरभ शूटिंग की वजह से उनके पास नहीं थे, लेकिन रिद्धिमा उनकी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सौरभ को अपने लिए परेशान होने से मना कर दिया था। यही वजह है कि अपनी पत्नी को लेकर सौरभ कहते हैं कि रिद्धिमा मेरी ताकत हैं, वह साथ हैं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं।