अपने जमाने के मशहूर एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटे प्रतीक (Prateik Babbar) बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) के संग सात फेरे लिए। शुक्रवार रात को आयोजित हुए इस रिसेप्शन पार्टी में बब्बर परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे। वहीं बॉलीवुड से भी कई सितारे देखे गए।
विज्ञापन
2 of 8
prateik babbar
- फोटो : social media
रिसेप्शन पार्टी की थीम विंटेज रखी गई थी। जिसमें सभी मेहमान खास लुक में नजर आए। प्रतीक बब्बर और सान्या सागर ब्लैक लुक में नजर आए। सान्या ने ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहन रखी थी। वहीं प्रतीक बब्बर ब्लैक कलर के सूट में खूब जंच रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
Prateik Babbar
- फोटो : instagram
प्रतीक बब्बर और सान्या सागर रेड कलर की विंटेज कार से रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और मीडिया के सामने एक दूसरे को 'किस' कर पोज दिए। बता दें कि प्रतीक बब्बर ने 23 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी रचा ली ।
4 of 8
Ayesha Takia
- फोटो : instagram
मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपने बेटे और पति के साथ पहुंची। पिंक कलर के डिजाइनर सूट में आयशा बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
5 of 8
Prateik Babbar
- फोटो : instagram
प्रतीक बब्बर ने पूरे परिवार के साथ मीडिया के सामने पोज दिए। तस्वीर में राज बब्बर, आर्य बब्बर, जूही बब्बर और अनूप सोनी नजर आए। कपल के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहे।
विज्ञापन
6 of 8
Prateik Babbar
- फोटो : instagram
बता दें कि शादी के फंक्शन लखनऊ में 3 दिन तक चले। शादी से पहले प्रतीक-सान्या की हल्दी और मेहंदी रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। प्रतीक की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई ।
विज्ञापन
7 of 8
Prateik Babbar
- फोटो : instagram
प्रतीक बब्बर की पत्नी सान्या बसपा सुप्रीमो मायावती के पूर्व ओएसडी पवन सागर की बेटी हैं। सान्या पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। सान्या सागर निफ्ट से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है।
सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था। प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आए थे।