फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रस्थानम' का ट्रेलर रिलीज, इन 9 दमदार डायलॉग्स ने जीता दिल

Thu, 29 Aug 2019 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Prasthanam - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की पहली हिंदी फिल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों का 'प्रस्थानम' के डायलॉग्स दिल जीत सकते हैं। फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में हर किसी ने दमदार डायलॉग बोले हैं। ऐसे में हम आपको 'प्रस्थानम' के कुछ शानदार डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Sanjay Dutt - फोटो : social media
डायलॉग- पॉलिटिक्स शेर की सवारी है, एक बार उतर गए तो जान से भी हाथ धो बैठोगे। 

डायलॉग- रिश्ते होने से नहीं, निभाने से बनते हैं।

पढ़ें: वेब सीरीज में दिखने वाले बोल्ड सीन पर मनोज बाजपेयी का बयान- 'ये सीन आंखों में...'
विज्ञापन

3 of 6
Ali Fazal - फोटो : social media
डायलॉग- मैं आपका आदमी हूं, मेरी वफादारी आपके साथ है।

डायलॉग- ये हर काम सोच के करता है और तू करके भी नहीं सोचता।

4 of 6
Jackie Shroff - फोटो : social media
डायलॉग- मैं बहुत अजीब हूं, फल नहीं मिलता है तो पेड़ काट देता हूं और पेड़ नहीं मिला तो जड़ काट देता हूं।

डायलॉग- जब काटने की औकात नहीं हो ना तो, भौंकना भी नहीं चाहिए खत्री।

पढ़ें: पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट में शिल्पा शेट्टी को मिला बड़ा पद, एक्ट्रेस ने कही ये बात
विज्ञापन

5 of 6
Chunky Pandey - फोटो : social media
डायलॉग- सदियों से ऐसा होता आया है अपने ही अपनों को मारते हैं बस हथियार बदल जाते हैं।

डायलॉग- उस बेटे को बचाना है तो आपको इस बेटे को मारना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Satyajeet Dubey - फोटो : social media
डायलॉग- इन तारों की तरह हम सब में आग होता है कई चिराग बनकर दुनिया को रोशन करती, या फिर जंगल की आग बनकर रास्ते को जलाकर राख कर देती है।

आपको बता दें कि 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म प्रस्थानम में संजय दत्त का किरदार एक राजनेता का है। बलदेव प्रताम सिंह नाम के इस नेता को सूबे के एक सियासी दल का मुखिया बनाया जाता है और उसके बाद उसके सगे और सौतेले बेटे में इस विरासत को लेकर जो जंग छिड़ती है उसी की कहानी है प्रस्थानम।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें