फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Aug 2020 07:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, प्रणब मुखर्जी, रवीना टंडन - फोटो : instagram: @CitiznMukherjee/ ajaydevgn/officialraveenatandon
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी अब इन दुनिया में नहीं रहे। उनका सोमवार (31 अगस्त) को  84 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रणब मुखर्जी बीते 10 अगस्त से दिल्ली के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती थे। मस्तिष्क की सफल सर्जरी के बाद उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। जिसके बाद वह काफी समय से जीवन रक्षा प्रणाली पर थे। उनके निधन पर राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया है उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : instagram: ajaydevgn
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत ने एक महान और सम्मानित नेता को खो देता है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वैचारिक और राजनीतिक रूप से सम्मानित। एक सच्चे राजनेता, भारत रत्न और भारत के पूर्व राष्ट्रपति। राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : Instagram: riteishd
अभिनेता रितेश देशमुख ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'गहरा दुःख हुआ !! भारत के लिए एक बड़ा नुकसान। पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणब मुखर्जी सर को भारत के विकास, उनके कार्य और योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।' अभिनेता वरुण धवन ने भी दुख जताया है।
 
 

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदना और प्रार्थना।' इनके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुख़र्जी ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उनके इस ट्वीट के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत देशभर के कई नेताओं ने शोक जताया और अपनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए कहा कि एक युग का अंत। कोविंद ने उनके परिवार, दोस्तों और सभी नागरिकों के प्रति संवेदना जताई और राष्ट्र का एक योग्य बेटा बताया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें