फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई सुशांत के हाउस स्टाफ की व्हॉट्सएप चैट, 14 जून को दिवंगत अभिनेता के बारे में की थी बात

Mon, 31 Aug 2020 07:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत कथित आत्महत्या मामले की जांच में लगातार नए- नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच इस समय सीबीआई के हाथों में सौंपी गई है। अब तक सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत, नीरज और सैमुअल मिरांडा से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं रिया चक्रवर्ती, उनकी मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के भाई शौविक से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं अब सुशांत के एक हाउस स्टाफ की व्हॉट्सएप चैट भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई लोगों की चैट्स पहले भी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब सुशांत के हाउस स्टाफ दीपेश सावंत की भी हाल ही में व्हॉट्सएप चैट्स सामने आई हैं। ये चैट्स भी 14 जून की ही हैं जिसमें दीपेश सुशांत के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें से एक चैट सुसांत सिंह राजपूत की भी है जो 9 जून की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत की जो चैट सामने आई है उसमें एक शख्स ने लिखा, 'भाई फ्लिपकार्ट आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है उन्हें किसका नम्बर दूं'। तो इसके जवाब में सुशांत लिखते हैं, 'दीपेश मेरे साथ है भाई'। इसके बाद दीपेश के 14 तारीख के चैट्स भी सामने आए। जिसमें दीपेश एक शख्स से कह रहे हैं, 'मुझे सुशांत ने फ्लिपकार्ट डील को लेकर आपके संपर्क में रहने के लिए कहा है।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपेश ने ये मैसेज उस शख्स को 14 जून को 10 बजकर 51 मिनट पर भेजे थे। इसके बाद उस शख्स की ओर से 2 बजकर 48 मिनट पर मैसेज आया, 'भाई ठीक है ना', 'जवाब दो हां या नहीं'। इसके बाद 3 बजकर 34 मिनट पर फिट एक मैसेज आया, 'भाई हम बाहर है कोई जरूरत हो तो बतना।' अगले मैसेज में लिखा था, 'भाई कोई भी हेल्प चाहिए तो कॉल करना। हम वहां 5 मिनट में पहुंच जाएगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, कुशल जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन चैट्स का दीपेश की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। ये चैट्स किसके हैं इस बारे में कुछ साफ तो नहीं है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चैट्स सुशांत के दोस्त और निर्देशक कुशल जावेरी के हो सकते हैं। उनकी कुछ पुरानी चैट्स जो उन्होंने खुद साझा की थीं उनके साथ मिलान करने पर दोनों के बात करने का तरीका एक ही मालूम होता। जिससे यही कहा जा रहा है कि ये चैट्स कुशल जावेरी की हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई स्वरा भास्कर, कहा- उनको फंसाया जा रहा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें