बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्राण साहब से मशहूर अभिनेता का पूरा नाम प्राण किशन सिकंद था। सन 1942 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले प्राण 350 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। जिस देश में गंगा बहती है, उपकार, शहीद, पूरब और पश्चिम, राम और श्याम, जंजीर, डॉन और अमर अकबर एंथनी जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्राण ने अपने रोल में इस कदर जान फूंकी थी कि लोगों ने एक समय पर अपने बच्चे का नाम प्राण रखना तक छोड़ दिया था।