फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के विरोधी अभिनेता का नए साल पर ऐलान-मैं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

Tue, 01 Jan 2019 02:52 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PRAKASH RAJ
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में तंज करने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने नए साल पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर किया है। वांटेड में विलेन की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता प्रकाशराज ने
नए साल के मौके पर राजनीति में आने का ऐलान किया है। राज ने कहा है, वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। आगे की स्लाइड में जानिए, क्या कहा प्रकाशराज ने।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PRAKASH RAJ
अभिनेता प्रकाशराज ने ट्वीट करते हुए इस बात की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं, एक नए साल की शुरुआत पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ ...आने वाले दिनों में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आने की तैयारी में हूं। मैं लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहा हूं। आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार '.
विज्ञापन

3 of 5
PRAKASH RAJ
वहीं आपको बता दें कि, प्रकाश राज अपने बयानों के जरिए सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रहते हैं। प्रकाश की गिनती उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो अक्सर राजनीतिक टिप्पणी करते रहते हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने कई बार ने मोदी सरकार की आलोचना की है।

4 of 5
प्रकाश राज
हाल ही में हुए विधानसाभा चुनाव में भी प्रकाश राज ने भाजपा पर निशाना साधा था। प्रकाश राज ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के लिए ट्वीट करते हुए तंज किया है। उन्होंने लिखा था कि, सिटिजंस मन का बात…चुनाव दर चुनाव ...वजह आप सभी को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज
वहीं जनवरी 2018 में उन्होंने कहा था कि वह हिंदू विरोधी नहीं हैं। वह केवल मोदी विरोधी हैं। उन्होंने कहा था, मेरे लिए लोग कहते हैं कि मैं हिंदू विरोधी हूं लेकिन मैं इस पर कहना चाहता हूं कि मैं केवल मोदी विरोधी हूं। इसके साथ ही मैं शाह और हेगड़े विरोधी भी हूं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें