फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' की रिलीज पर बैन लगते ही यह क्या बोल गए प्रकाश राज? सरकार फिर कठघरे में

Mon, 04 Jun 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' पर कर्नाटक सरकार की ओर से बैन लगने पर एक्टर प्रकाश राज ने अपना विरोध जाहिर किया है। पता हो कि बीते दिनों सुपरस्टार रंजनीकांत ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के कावेरी नदी के हिस्से को छोड़ने चाहिए। इसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने उनकी इस फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
'काला' की रिलीज पर बैन लगने पर अब एक्टर प्रकाश राज ने ट्विटर पर अपना विरोध जाहिर किया और लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है..?? साथ ही प्रकाश राज ने कर्नाटक सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए यह सवाल भी उठाया कि वह काला के साथ भी वैसा ही करेंगे जैसा 'पद्मावत' के साथ किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने आगे लिखा- कावेरी समस्या का फिल्म से क्या लेना-देना है? हमेशा ऐसे मामलों में फिल्मों को क्यों टारगेट किया जाता है? क्या जेडीएस और कांग्रेस लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे... जैसा बीजेपी ने 'पद्मावत' के साथ किया या फिर वह आम लोगों को आश्वस्त करेंगे और उन्हें उनका चुनने का अधिकार देंगे।
प्रकाश राज के इस बयान की चर्चा काफी हो रही है। वह फिल्मों को लेकर अक्सर ऐसे बयान देते रहे हैं। वहीं बात करें 'काला' से जुड़े अन्य विवाद की तो राजनीतिक विवाद के साथ अब यह फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंस गई है। अब इस फिल्म की कहानी को लेकर ही एक शख्स ने 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा कर दिया है।    

 
विज्ञापन

4 of 4
यह शख्स कोई और नहीं बल्कि 'काला सेठ' का बेटा है। बता दें काला सेठ वहीं हैं जिनके जीवन पर आधारित यह फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में रजनीकांत काला नाम के ऐसे शख्स की भूमिका अदा कर रहे हैं जो एक बस्ती का राजा है। फिल्म काला में 'काला सेठ' के केरेक्टराइजेशन को लेकर जवाहर नडार ने सुपर स्टार रजनीकांत और फिल्म के डायरेक्टर पी.ए रंजीथ के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानी का मुकदमा किया है। जवाहर नडार मुंबई में जानेमाने पत्रकार हैं। आपको बता दें कि ‘काला’ में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हुमा कुरेशी, नाना पाटेकर और अंजलि पाटिल अहम रोल में हैं। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें