फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता का बेटा आम बेचता आया नजर, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Mon, 27 Apr 2020 01:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश राज (Prakash Raj) के बेटे वेदांत का एक फोटो खूब वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में सितारे अपने घरों में हैं। ऐसे में कइयों ने खुद को व्यस्त रखने के तरीके भी ढूंढ़ निकाले हैं। कोई घर पर रहकर खाना बना रहा है तो कोई गिटार बजाने से लेकर पेटिंग कर रहा है। इस बीच एक अभिनेता ने अपने बेटे की क्यूट सी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो आम बेचता नजर आया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। प्रकाश राज ने बेटे वेदांत की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर उनके फार्म की हैं जहां वेदांत आम बेचते नजर आ रहे हैं। यूजर्स प्रकाश राज के बेटे की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
वेदांत आम के ढेर के पास बैठे हुए हैं। प्रकाश राज ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा बेटा, आम बेचने वाला। हमारे फार्म पर प्रकृति से बातचीत में व्यस्त है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।' 

4 of 5
प्रकाश राज - फोटो : ट्विटर
इससे पहले भी प्रकाश राज अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। हाल में प्रकाश राज ने बेटे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो गाय के बछड़े के पास जाकर उससे बातें करने लगते हैं। प्रकाश बेटे से कहते हैं कि 'हमें इसके साथ दोस्ती करनी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में प्रकाश राज अपने फार्म पर हैं। वो यहां फलों और सब्जियों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी यहीं पर है। प्रकाश राज अपने फाउंडेशन के जरिए कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि हर दिन 250 बेघरों को कोवलम में वो खाना खिला रहे हैं। 

जब शादी के बाद शाहरुख ने गौरी से छुपाई ये बात, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें