अभी-अभी एक्टर प्रकाश राज ने बेंगलुरु में दिए अपने उस बयान पर सफाई दी है जो उन्होंने अभिनेताओं के नेता बनने पर दी थी। रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि एक्टर्स का राजनीति में आना किसी त्रासदी से कम नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कुछ ही देर में एक्टर प्रकाश राज का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था जिसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। प्रकाश राज का साफ कहना था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर अपने अंदाज में पेश किया।
विज्ञापन
3 of 6
अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि, 'देखिए किस तरह आपकी बातों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है। मैंने एक्टर्स को स्पष्ट उद्देश्य और देश की समस्याओं को समझकर आगे आने की बात कही थी। एक्टर्स की फैन फॉलोइंग होती है, लोगों को भी फैंस की तरह नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक की तरह वोट देना चाहिए'।
Look how they distort what u say..clarifying on and all. This is what I said on ACTORS. coming into politics IN today’s press meet ... pic.twitter.com/zLYvnhMpUK
— Prakash Raj (@prakashraaj) November 12, 2017
4 of 6
राजनीति में प्रवेश को लेकर भी प्रकाश राज ने साफ किया कि वो किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। बता दें कि लगातार पीएम मोदी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद किए हुए इस एक्टर का कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा आम थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : self
प्रकाश राज ने सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने के मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। बकौल प्रकाश राज, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को भी सिनेमा हॉल में खड़े होकर अपनी देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत है'।
प्रकाश राज का ये बयान उस वक्त आया जब अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने खुद की पार्टी बनाने का ऐलान किया है तो वहीं रजनीकांत का भी अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा निर्णय लेने की चर्चा आम है।