फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में BJP सरकार गिरते ही फिर पीएम पर तल्ख हुए प्रकाश राज, बोले- 'भूल जाइए 56 इंच'

Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PRAKASH RAJ
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके प्रकाश राज आए दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहते हैं हालांकि इस वजह से कई बार उन्हें ट्विटर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रकाश राय अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहते। 
विज्ञापन

2 of 5
Prakash Raj
प्रकाश राज फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो देश की राजनीति पर खुलकर बात करते हैं। इस बार उन्होंने कर्नाटक में जारी सियासी घमासान को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों पर तंज कसा है। जिसके बाद वो फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
prakash raj
प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कर्नाटक भगवा नहीं होने वाला है लेकिन रंगीन बना रहेगा। खेल शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। 56 इंच भूल जाइए, 55 घंटे भी नहीं संभाल सका कर्नाटक। प्रिय नागरिकों अब और गंदी राजनीति के लिए तैयार हो जाओ। नागरिकों के लिए खड़े रहेंगे।' ट्वीट के आखिर में हैशटैग कर अंग्रेजी में जस्ट आस्किंग भी लिखा गया है।

 

4 of 5
PRAKASH RAJ
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से जबरदस्त सियासी घमासान मचा हुआ है। चुनाव नतीजों में किसी को बहुमत नहीं मिला है। इसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हालांकि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता के शिखर तक पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज
इससे पहले प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा है, 'कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलीडे रिजॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है...' गौरतलब है कि कर्नाटक में मतदान से पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था जिसके द्वारा उन्होंने कर्नाटक की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें