हिंदी सिनेमा पर चढ़े बायोपिक के बुखार की चपेट में अब निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा भी आ गए हैं। आप ये जानते ही हैं कि प्रकाश झा महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। यानी अब उन्होंने वशिष्ठ नारायण सिंह का पूरा जीवन और उनकी अनसुनी कहानी दुनिया को सुनाने को बीड़ा उठाया है प्रकाश झा ने।
अब सवाल ये है कि प्रकाश झा की इस बायोपिक में मुख्य किरदार कौन निभाएगा, जैसे ही प्रकाश झा के ये बायोपिक बनाने की बात सामने आई। लोगों ने उनकी हाल फिलहाल की मुलाकातों के सिरे जोड़ने शुरू कर दिए। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अजय देवगन तक को फोन लगा डाले।