फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर आइटम नंबर 'छम्मा-छ्म्मा' पर आग लगाएंगी एली अवराम, अरशद वारसी फिर करेंगे कॉमेडी में बड़ा धमाल

Thu, 22 Nov 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bollywood - फोटो : amar ujala
साल 1998 में आई फिल्म चाइना गेट के मशहूर आइटम सॉन्ग छम्मा-छम्मा एक बार फिर दर्शकों का दिल धड़काने आ रहा है। इस गाने में पहले उर्मिला मातोंडकर ने अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाया था लेकिन अब इस नये जमाने के बॉलीवुड में विदेशी एक्टर एली एवराम इस पर थिरकती नजर आएंगी। बता दें कि निर्माता प्रकाश झा की फिल्म 'फ्रॉड सैंया' के लिए यह गाना फिल्माया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
bollywood
बॉलीवुड में एक बार फिर पुरानों गानों का चलन शुरू हो चुका है। पहले 50 और 60 के दशक के गानों को रीमिक्स करके बनाया गया था, वही दौर एक बार फिर दर्शकों के सामने है जब 90 के दशक के गानों को उनके लिए नये तरीके से तड़का लगाकर परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
bollywood
फिल्म के निर्देशक हैं सौरभ श्रीवास्तव हैं और लीड रोल में अरशद वारसी और सारा लोरेन दिखाई देंगे। गाने की शूटिंग पर मौजूद प्रकाश झा ने अमर उजाला को बताया कि ये गाना फिल्म की कहानी के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठता है।

4 of 9
bollywood
जब इस गाने को फिर से शूट करने के लिए हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के कुमार तौरानी से बात की तो उनको भी इस बात में दम नजर आया फिर इस तरह इस कालजयी गाने को फिर से परदे पर उतारने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
bollywood
उन्होंने कहा कि छम्मा छम्मा गाने को चाइना गेट में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्माया था लेकिन नए गाने की शूटिंग बिल्कुल आज के मूड के हिसाब से की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
bollywood
फिल्म के लीड एक्टर अरशद वारसी ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि ये फिल्म ऐसी है जिसमें कॉमेडी आपको जबरदस्ती ठूंसी हुई नहीं लगेगी। अपने किरदार को उन्होंने बहुत ही दिलचस्प बताते हुए कहा कि इसे हर कलाकार जरूर करना चाहेगा।
विज्ञापन

7 of 9
bollywood
उन्होंने आगे बताया कि ये बहुत ही शातिर किरदार है और इससे पार पाना आसान नहीं है। इस गाने की शूटिंग पर फिल्म के अन्य कलाकारों में सौरभ शुक्ला भी मौजूद थे जिनको फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई।  सौरभ शुक्ला बॉलीवुड में दमदार कैरेक्टर रोल में नजर आते हैं। 

8 of 9
bollywood
बात करेंगे अब इस गाने की आइटम गर्ल  एली एवरम की तो बता दें कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग के लिए एक खास ड्रेस पहनी हुई थी और बीच बीच में वह अरशद वारसी के डांस की भी तारीफ कर रही थीं।
विज्ञापन

9 of 9
bollywood
आपको बता दें कि अरशद वारसी की गिनती हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डांसर्स में होती है और करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंने अपनी फिल्मों में जमकर डांस नंबर्स किए भी थे। उन्होंने बतौर बैकस्टेज अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें