फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में घिरी 'मिशन मंगल', इस वजह से कोर्ट तक पहुंचा मामला

Thu, 22 Nov 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mission mangal - फोटो : social media
एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लगने के बाद अक्षय कुमार चर्चा में रहे। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं के साथ इस मामले में बात की थी। जिसके बाद साजिद खान को फिल्म से दूर कर दिया गया। हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म होने के बाद अब अक्षय कुमार दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन उससे पहले वो मुश्किलों में घिर गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने हाल ही में अंतरिक्ष विषय पर आधारित फिल्म मिशन मंगल साइन की। फिल्म के शुरू होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिशन मंगल की कहानी पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा है। एक महिला डायरेक्टर राधा भारद्वाज मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : file photo
राधा भारद्वाज ने मांग की है कि फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने अपनी लिखी कहानी 2016 में प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर को दी थी। माना जा रहा है यह पहली ऐसी फिल्म होगी जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी एमओएम पर आधारित है। इसे मंगलयान अभियान भी कहा जाता है।

4 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
राधा भारद्वाज के मुताबिक साल 2014 में उन्होंने ये कहानी लिखी थी। अक्षय कुमार के अलावा मिशन मंगल में मुख्य भूमिका विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति हैं। खबरों के मुताबिक इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
राधा भारद्वाज का दावा है कि अतुल कस्बेकर को कहानी पसंद आने के बाद उन्होंने ये कहानी विद्या बालन को भी सुनाई थी। बता दें कि पैडमैन और पा जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आर बाल्की भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। कहानी सुनने के बाद उन्होंने फिल्म को को-प्रोड्यूसर करने का मन बनाया। मंगलयान अभियान की बात करें तो 5 नवंबर 2013 को इसे लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें