राजनीति
- फोटो : फिल्म पोस्टर
राजनीति
साल 2010 में आई 'राजनीति' फिल्म से प्रकाश ने देश की राजनीति के दांव-पेचों को बॉलीवुड स्टार्स के साथ सजाकर दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। प्रीतम चक्रवर्ती, शांतनु मोइत्रा, आदेश श्रीवास्तव तथा वेन शार्प ने फिल्म में संगीत दिया था। राजनीति फिल्म का ढांचा प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत से प्रेरित था। इस फिल्म की पटकथा मुख्यतः भारतीय राजनीति एवं महाभारत पर आधारित है जिसमें आज की राजनीति में अजय देवगन को कर्ण जैसी तथा नाना पाटेकर को श्रीकृष्ण की भुमिका निभाते हुए दिखाया गया। ये फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही। फिल्म रिलीज के पहले दिन के सभी शो लगभग हाऊस फुल थे।