Prabhudeva and Nayantara
दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे, लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। वहीं, नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन तक कर लिया था, मगर बात नहीं बनी और 2012 में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकअप की बात सरेआम कह डाली। इसके बाद फिल्म 'नानुन राउडी धान' के सेट पर नयनतारा की मुलाकात विग्नेश से हुई। एक अवॉर्ड फंक्शन में नयनतारा ने विग्नेश को अपना मंगेतर भी बताया था।