फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में अमिताभ ने छेड़ी 'जेड प्लस सुरक्षा' की बात, लिखा- 'जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हो'

Tue, 16 Apr 2019 04:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
इन दिनों देश में लोक सभा चुनाव 2019 चल रहे हैं। सियासत से लेकर फिल्मी सितारे इस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया है। हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेता ने दरअसल, नेताओं की सुरक्षा को लेकर बने जोक को शेयर किया है जो उनके फैन्स के बीच बहुत वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Manohar Parrikar, Amitabh Bachchan
लोक सभा चुनाव के इस माहौल में बिग बी ने ट्वीट किया है, 'एक बन्दा इलेक्शन में किस्मत आजमा रहा था, उसे सिर्फ तीन वोट मिले, उसने सरकार से Z+ सुरक्षा की मांग की, जिले के DM ने कहा  'आप को सिर्फ 3 वोट मिले है आप को Z+ कैसे दे सकते है, आदमी बोला- जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
शायद ही आपको मालूम हो कि अमिताभ भी राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं। साल 1984 में कांग्रेस के उम्मीदवार बन उन्होंने इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था। इस दौरान बिग बी ने लोक दल के हेमवती नंदन बहुगुणा को मात दी थी, लेकिन उन्होंने राजनीति को ज्यादा समय नहीं दिया और इससे किनारा कर लिया। 

4 of 5
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan - फोटो : social media
हाल में ही उनकी फिल्म बदला रिलीज हुई थी जो दर्शकों और फिल्म आलोचकों को बेहद पसंद आई। फिल्म शाहरुख खान के प्रोड्क्शन हाउस रेड चिली के बैनर तले बनी थी। फिल्म को शाहरुख ने प्रोड्यूस किया था। किंग खान के बैनर तले बनी फिल्म बदला अब तक की सबसे सफल फिल्म बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
फिल्म की सफलता को देखते हुए अमिताभ ने ट्वीट कर शाहरुख खान से सक्सेस पार्टी की मांग की थी। उधर, शाहरुख ने उल्टा बिग बी से पार्टी की मांग रख दी, इसी के चलते इन दो सुपरस्टार के बीच सोशल मीडिया पर मीठी बहस हो गई। वहीं, कुछ दिन बाद अमिताभ ने फिल्म के हिट होने के लिए बोनस की भी मांग की थी। ट्विटर पर इन दोनों की मजेदार बातों ने उनके फैन्स का बहुत मनोरंजन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें