फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुदेवा की एक्स गर्लफ्रेंड करने जा रही शादी!, मंगेतर ने शेयर की ऐसी तस्वीर

Tue, 16 Apr 2019 05:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा - फोटो : instagram
दक्षिण फिल्मों की सफल अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म 'आइरा' से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म पिछले महीने मार्च में रिलीज हुई है। साथ ही अभिनेता और राजनेता राधा-रवि के अभिनेत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भी वह चर्चा में थीं। राधा की अभिनेत्री पर टिप्पणी ने पूरे कॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों को चौंका दिया था। ऐसे में नयनतारा के ब्वॉयफ्रेंड विग्नेश उनके सपोर्ट में उतरे थे और फिल्ममेकर्स और निर्माताओं से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नयनतारा - फोटो : instagram
ऐसे में यह कपल एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार कोई विवाद या कलह नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख उनके फैन्स ने उनकी शादी की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। विग्नेश ने यह तस्वीर तमिल न्यूर ईयर (15 अप्रैल)  के मौके पर शेयर की थी। बता दें कि विग्नेश फिल्म अभिनेता और निर्देशक दोनों ही हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
Nayantara
विग्नेश और नयनतारा के अलावा तस्वीर में अभिनेता के परिजन भी दिख रहे हैं। अभिनेता ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'तमिल न्यू ईयर और विशू हरेक को इसकी बधाई देता है।' बता दें कि नयनतारा और विग्नेश लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री का अफेयर मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा संग रहा था। 
विज्ञापन

4 of 4
Prabhudeva and Nayantara
दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे, लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पत्नी ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। वहीं, नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन तक कर लिया था, मगर बात नहीं बनी और 2012 में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकअप की बात सरेआम कह डाली। इसके बाद फिल्म 'नानुन राउडी धान' के सेट पर नयनतारा की मुलाकात विग्नेश से हुई। एक अवॉर्ड फंक्शन में नयनतारा ने विग्नेश को अपना मंगेतर भी बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें