फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के देवता प्रभुदेवा ने बॉलीवुड के 'शहंशाह' को नचाया, बोले- 'जिंदगी में अब कभी...'

Sat, 31 Mar 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रभुदेवा
इन दिनों आमिर खान और अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इन दोनों सुपरस्टार ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। डांस, एक्शन और कमाल की स्क्रिप्ट के साथ पहली बार आमिर बॉलीवुड के 'शहंशाह' के साथ नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन
हाल ही में डांस के देवता कहे जाने वाले प्रभुदेवा ने आमिर और बिग बी के लिए फिल्म के दो गाने कोरियोग्राफ किए। प्रभुदेवा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'मैंने उन दोनों से बहुत कुछ सीखा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।'
विज्ञापन

3 of 6
Prabhu deva
उन्होंने कहा, 'मैं लकी हूं मैंने एक नहीं दो सुपरस्टार के साथ काम किया। कोई भी उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीख सकता है। जिस तरह वो बोलते हैं, चलते हैं, डायलॉग बोलते हैं। सब कुछ देखने लायक होता है। दोनों ही कड़ी मेहनत में विश्वास रखते हैं।'

4 of 6
prabhudeva
प्रभुदेवा को बॉलीवुड का माइकल जैकसन कहा जाता है। लेकिन लंबे समय से उन्होंने कोई भी डांस मूवी नहीं बनाई है। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने रेमो को डांसिंग फिल्म बनाते दखा था उसके बाद मैंने सोचा कि मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं बनाऊंगा।'
विज्ञापन

5 of 6
prabhudeva
'रेमो बहुत शांत और व्यवस्थित हैं। मैं ऐसा नहीं हूं। मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। मैं बहुत जल्दी अपने फैसले लेता हूं। रेमो अच्छे से चीजों को संभालता है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। प्रोड्यूसर चाहते हैं कि मैं सिर्फ राउडी राठौर जैसी एक्शन फिल्में बनाऊं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभूदेवा - फोटो : self
'जब मैं प्रोड्यूसर से कहता हूं कि डांस फिल्म बनाऊंगा तो वो कहते हैं कि आइडिया अच्छा है लेकिन इसमें एक्शन ज्यादा होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'नई जेनरेशन अलग-अलग डांस फॉर्म सीखकर इंडस्ट्री में आती है। लकिन मैं अपनी ही स्टाइल में डांस करता हूं भले ही मुझे इंडस्ट्री में 30 साल ही क्यों ना हो गए हों।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें