हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर की गोद में देखे गए थे। इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। करीना तैमूर को लेकर एक ऐड शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची हैं। करीना की गोद में तैमूर को देख सेट पर मौजूद सभी लोग उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
तैमूर
वीडियो में करीना तैमूर के साथ अपनी कार से उतर वैनिटी वैन की ओर जाते दिख रही हैं। आस-पास खड़े लोगों से करीना ने कहा, 'आज मैं तैमूर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5 के ऑडिशन के लिए लेकर आई हूं। आज वो फिल्म के लिए ऑडिशन देगा।
विज्ञापन
3 of 5
तैमूर
भले ही ये बात करीना ने मजाक में कही हो लेकिन इससे साफ हो गया है कि वो अपने बेटे को भी बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहती हैं। करण जौहर की इस फिल्म के जरिए ही वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
4 of 5
तैमूर
अब ये तीनों ने इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं। करीना और सैफ के फैंस अब तैमूर को भी बॉलीवुड स्टार बनते देखना चाहते हैं। फिलहाल तैमूर प्ले स्कूल में हैं। साथ ही करीना ने उन्हें जिम भी ज्वॉयन करवाया है। अक्सर तैमूर की क्यूट हरकतें कैमरे में कैद होती हैं।
कुछ दिन पहले ही सैफ ने मीडिया से तैमूर को लेकर खुलकर बात की थी। सैफ ने कहा था -'वो नहीं चाहते कि मीडिया अटेंशन की वजह से तैमूर पर कोई भी प्रभाव पड़े। मैं उसे एक साधारण बच्चे की तरह बड़े होते हुए देखना चाहता हूं।'