फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: प्रभास की 'सालार' को लेकर सामने आया नया अपडेट, 15 अगस्त को होगा फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान

Sat, 13 Aug 2022 03:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास की फिल्म 'सालार' पर फैंस नजरें बनाए बैठे हैं और 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 4
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
पैन इंडिया स्टार प्रभास की अपमकिंग फिल्म 'सालार' की हर एक अपडेट पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। इस फिल्म से सिर्फ प्रभास का लुक सामने आया है, जो काफी धांसू है। प्रभास के लुक से ही साफ है कि 'सालार' में अभिनेता शानदार एक्शन करते दिखाई देंगे। लेकिन इसके अलावा अब फिल्म जुड़ी एक नई अपडेट सामने आने वाली है। फैंस इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस इंतजार के बीच मेकर्स 'सालार' से जुड़ा एक बड़ा एलान करने जल्द पेश होंगे।  
विज्ञापन

2 of 4
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media
हम्बल फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'सालार' के मेकर्स 15 अगस्त को फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान करने वाले हैं, जिसकी जानकारी ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर दी गई है। इस पोस्टर पर लिखा है कि 15 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बड़ा एलान होगा।' इस पोस्टर में किसी कलाकार का चेहरा तो नहीं दिख रहा। लेकिन इसमें एक्शन सीन्स की झलक जरूर नजर आ रही है। चारों तरफ तोड़फोड़ हो रखी है और बीच में एक हेलीकॉप्टर भी आग के हवाले हो गया है।  

विज्ञापन

3 of 4
salaar - फोटो : सोशल मीडिया
हम्बल फिल्स के इस ट्वीट के साथ ही प्रभास के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कई लोगों ने इस ट्वीट पर फायर का इमोजी भेजा है। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये कन्नड़ और तेलुगू में होगा।' दूसरे ने लिखा, 'फाइनली।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता हूं।' हालांकि, कुछ फैंस ने 'सालार' के इस पोस्ट पर 'केजीएफ चैप्टर 3' को लेकर भी कमेंट किए हैं। बता दें कि 'केजीएफ' के दोनों पार्ट को निर्देशित करने वाले प्रशांत नील ही 'सालार' का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
salaar - फोटो : सोशल मीडिया
'सालार' में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी और प्रभास की इस फिल्म को भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। जहां तक फिल्म की रिलीज डेट का सवाल है, तो मेकर्स से 'सालार' को अगले साल 2023 तक रिलीज करने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें