लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सिलसिले में पाकिस्तान के सिनेपैक्स मीडिया ग्रुप ने लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग के लिए इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री से एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर फिल्म के लिए एनओसी मिल जाता है, तो साल 2019 के बाद ये पहली फिल्म होगी जो पाकिस्तान में रिलीज होगी। दरअसल, आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का वितरक पैरामाउंट पिक्चर्स है, जिसकी फिल्में पाकिस्तान में भी रिलीज होती हैं।