फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद इंस्टा पर 'बाहुबली' की पहली तस्वीर, लाखों फैंस कर चुके हैं लाइक

Thu, 18 Apr 2019 10:48 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prabhas - फोटो : social media
साउथ एक्टर प्रभास इन दिनों अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने फैंस की भारी मांग के बाद इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया, लेकिन उन्होंने कुछ समय तक अपनी कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की।
विज्ञापन

2 of 5
prabhas - फोटो : file photo
तस्वीर न शेयर करने पर प्रभास के फैंस निराश हुए,जिसको देखते हुए उन्होंने अब अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। प्रभास ने बिना कैप्शन दिए बाहुबली अवतार में अपनी तस्वीर को शेयर किया है। प्रभास की ये तस्वीर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की है। 
विज्ञापन

3 of 5
prabhas - फोटो : file photo
तस्वीर में वह दोनों हाथों में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। प्रभास की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम से पहले प्रभास केवल फेसबुक के द्वारा ही अपने फैंस से जुड़े हुए थे। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 
 

4 of 5
anushka and prabhas - फोटो : file photo
बता दें कि प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन सीन वाली बताई जा रही है। खबरों की मानें तो 'साहो' की शूटिंग बीते दिनों अबु धाबी में हो रही थी। हाल ही में फिल्म के एक सीन से जुड़ी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saaho and baahubali - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि फिल्म के एक एक्शन सीन को फिल्माने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। पता हो कि प्रभास ने 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन से दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें