फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालने पहुंचे राजनीकांत, कमल हासन सहित लाइन में लगे दिखे ये स्टार्स

Thu, 18 Apr 2019 10:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajinikanth
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यानी 18 मार्च को 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी है । वोट डालने के लिए साउथ के कई सुपरस्टार्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे । इसमें रजनीकांत, कमल हासन, श्रुति हासन, अजीत और एक्टर सूर्या शामिल हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
kamal haasan
इन सभी स्टार्स ने लाइन में लगकर वोट डाला । इन स्टार्स की वोट डालते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं । रजनीकांत गुरुवार सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए । थलाइवा ने मध्य चेन्नई संसदीय सीट के लिए अपना वोट डाला । रजनीकांत ने स्टेला मैरिस कॉलेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान किया ।

विज्ञापन

3 of 5
kamal haasan
मक्कल निधि मैयम के चीफ और एक्टर कमल हासन चेन्नई के बूथ नंबर 27 में वोट डालने पहुंचे । यहां उनके साथ उनकी बेटी श्रुति हासन भी मौजूद थीं । श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आईं ।

4 of 5
vijay
इसके अलावा एक्टर सूर्या भी अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे । वोट डालने के लिए उन्होंने पहले लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया । इसके अलावा थलपति विजय भी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajith
वहीं एक्टर अजीत भी अपनी पत्नी शालिनी के साथ वोट डालने पहुंचे । इन एक्टर्स के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने भी वोट डाला । उन्होंने वोट डालने के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है । 






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें