फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से ही लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दर्शक फिल्म के डायलॉग्स से लेकर फिल्म की कास्ट पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यही नहीं, फिल्म देखने के बाद लोग निर्माता ओम राउत पर उनकी धार्मिक भावना आहत करने का भी आरोप लगा रहे हैं। अब इसी बीच प्रभास ने फिल्म में राघव की भूमिका को लेकर अपने कुछ अनुभव साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।