साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। वहीं अब फिल्म की अवधि से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। फिल्म सेंसरशिप प्रक्रिया से गुजरी है, जिसके बाद अब फिल्म की अवधि का भी खुलासा हो चुका है।