फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास की एक और पैन इंडिया फिल्म की घोषणा करने की तैयारी, खुलासा होने में बस इतने घंटे

Tue, 01 Dec 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
प्रभास - फोटो : instagram: actorprabhas
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास को पैन इंडिया फिल्में बनाने की आदत सी होती जा रही है। बुधवार को उनकी एक और फिल्म की घोषणा होने जा रही है जिसे वह फिल्म 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील के साथ बनाएंगे। फिल्म निर्माता कंपनी होमबेल फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह दो दिसंबर को दोपहर के समय एक फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : instagram/actorprabhas
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से तो सिर्फ इतनी ही जानकारी है कि वह बुधवार को एक फिल्म की घोषणा करेंगे। लेकिन सूत्रों ने जानकारी दे दी है कि यह फिल्म प्रभास की ही रहेगी। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म जूनियर एनटीआर या फिर प्रभास के साथ करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह बात बिल्कुल साफ नहीं की है। वह चाहते थे कि पहले फिल्म 'केजीएफ' के सीक्वल की शूटिंग खत्म कर ली जाए। उसके बाद ही अगले काम की घोषणा हो।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रभास - फोटो : फिल्म
प्रोडक्शन हाउस इतने उत्साह में नजर आ रहा है कि उसने सोमवार के दिन ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'प्रिय दर्शकों, आपने हमेशा हमारे सिनेमा को हम से भी ज्यादा पसंद किया है। इस प्यार को बरकरार रखते हुए हम अपनी एक और फिल्म के साथ वापस लौट रहे हैं। कृपया हमारी नई घोषणा के लिए अपना दिल खोल कर रखिए जो दो दिसंबर को होने वाली है।' 
 

4 of 6
प्रभास - फोटो : फिल्म
फिल्म के बारे में निर्माता तो बुधवार को ही आधिकारिक घोषणा करेंगे लेकिन सूत्रों ने बता दिया है कि फिल्म एक काल्पनिक ड्रामा होगी। इस फिल्म का हीरो आम आदमियों के अधिकारों के लिए खड़ा होगा और माफिया से टक्कर लेगा। फिल्म को बड़े पैमाने पर फिल्माने की योजना है और यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बाद से तो प्रभास अब हर फिल्म को अखिल भारतीय फिल्म बनाकर ही पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas
बुधवार को जब उनकी अगली फिल्म की घोषणा होगी उससे पहले ही उनके खाते में तीन पैन इंडिया फिल्में पड़ी हुई हैं। एक फिल्म 'राधे श्याम' है जिसका निर्देशन राधे कृष्ण कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी। एक फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनेगी जिसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का शीर्षक अब तक घोषित नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभास, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक फिल्म ओम राउत ने भी घोषित कर रखी है जिसका शीर्षक 'आदिपुरुष' है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे। चर्चा है कि कृति सेनन भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा रहेंगी। सबसे पहले प्रभास अपनी फिल्म 'राधेश्याम' की शूटिंग खत्म करने के बाद 'आदिपुरुष' की ही शूटिंग जनवरी में शुरू करेंगे। इसे खत्म करके प्रभास दीपिका के साथ जोड़ी बनाएंगे। और अंत में प्रशांत नील की फिल्म का नंबर आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें