फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में शोहरत और साउथ में दौलत बटोरने में अगला नंबर आलिया का, प्रभास के साथ आएंगी नजर

Fri, 22 May 2020 10:33 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आलिया-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे भी अब खुलते जा रहे हैं या कहें कि वह भी उसी रास्ते चल पड़ी हैं जिस रास्ते चलकर हिंदी सिनेमा के कलाकार दौलत बटोरते हैं। वह नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में अभिनेता प्रभास के साथ नजर आ सकती हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में प्रभास एक सुपर हीरो अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा का ये चलन रहा है कि राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबने शोहरत मुंबई में कमाई और बुलंदी पर पहुंचने के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं से दौलत कमाई। राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद से लेकर अमिताभ बच्चन का जलसा तक ऐसी ही फिल्मों से बना है जिनके निर्माता दक्षिण भारतीय धन कुबेर रहे। प्रियंका चोपड़ा को भी उनके करियर की सबसे मोटी रकम फिल्म जंजीर के रीमेक में ही मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
अब खबर है कि अगली बारी आलिया की है। इस किरदार के लिए निर्माताओं ने पहले हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिर उसके बाद कटरीना कैफ को चुना। लेकिन, मामला जमा नहीं। या कहें कि पैसा उतना इकट्ठा नहीं हो पाया जितनी की मंशा रही होगी। घड़ी की सुई आगे बढ़ते बढ़ते आलिया भट्ट पर आकर रुकी है। 

4 of 5
प्रभास - फोटो : Amar Ujala
नाग अश्विन ने प्रभास के साथ जबसे इस फिल्म की घोषणा की है तभी से यह फिल्म चर्चा में है। लेकिन तब इसकी चर्चाएं सिर्फ दक्षिण भारत तक ही सीमित थीं। अब आलिया भट्ट का नाम सामने आने के बाद इसकी चर्चाएं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी होने लगी हैं। अभी इस फिल्म का पूरी तरह से नाम तय नहीं किया गया है। फिल्म में अलौकिक शक्तियों की भरमार होने के कारण स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का तगड़ा काम करने की योजना है। यह फिल्म भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : instagram
बता दें कि किसी दक्षिण भारतीय फिल्म में आलिया का नाम जोड़ने वाली यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया की झोली में हिंदी की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में जैसे; गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और सड़क 2 भी मौजूद हैं।

पढ़ें- कोरोना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सामने मानसून का रोना, तोड़ने पड़ेंगे इन दो बड़ी फिल्मों के सेट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें