फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान भगवान हनुमान के लिए बुक रहेगी एक सीट? पूरी डिटेल जानें यहां

Tue, 06 Jun 2023 10:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की आगामी फिल्म आदिपुरुष 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। देशवासियों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म रिलीज होने से मुश्किल से दो सप्ताह दूर है, यही वजह है कि निर्माताओं ने प्रचार के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है। 
Adipurush: आदिपुरुष प्री रिलीज इवेंट से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचे प्रभास, माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में आदिपुरुष टीम ने रिलीज के संबंध में एक घोषणा की गई। कई न्यूज पोर्टल में छपी खबर के अनुसार आदिपुरुष की टीम ने फैसला किया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हर थिएटर में एक सीट रिजर्व रहेगी । यह बिना बिके सीट लोगों की आस्था का जश्न मनाने के लिए भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी।
Bhavana: 'फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं', अभिनेत्री भावना ने उजागर किया मलयालम सिनेमा का सच
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पांच भाषाओं, तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एलान किया है कि हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी। हर स्क्रीनिंग में एक सीट अनसोल्ड रहेगी।
Alia Bhatt: लैंगिक समानता पर स्पीच देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- क्या मस्त रट्टा मारा है

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीम की ओर से जारी बयान कथित बयान में कहा गया है, "जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान की उपस्थिति होती है। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास के राम-अभिनीत आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाला हर थियेटर भगवान हनुमान के लिए इसे बेचे बिना एक सीट आरक्षित करेगा।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म में पैन इंडिया स्टार प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया है। वहीं, कृति सेनन सीता के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा सनी सिंह लक्ष्मण और देवदत्त नागे हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। छह जून (मंगलवार)  को इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर सामने आने वाला है। एक मेगा इवेंट में इसे लॉन्च करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें