प्रभास ने तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन
- फोटो : ट्विटर
आदिपुरुष का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आज मंदिरों की नगरी तिरुपति में लॉन्च होगा। प्रभास, कृति सेनन, निर्देशक ओम राउत के पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैन्स को अपडेट किया है। इस इवेंट का यू ट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव प्रसारण होगा। तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर युनिवर्सिटी स्टेडियम में एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई समेत कई शहरों से फैंस तिरुपति पहुंच रहे हैं।