फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: विरोध और विवादों के बीच 'आदिपुरुष' के खाते में आए ये रिकॉर्ड, प्रभास के नाम जुड़ी उपलब्धि?

Wed, 28 Jun 2023 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला
प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वह इंतजार इस महीने 16 जून को पूरा भी हुआ। मगर, उम्मीदें अधूरी रह गईं। रिलीज के दिन 'आदिपुरुष' को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में जुटे थे, लेकिन सभी निराश होकर लौटे। फिल्म के विवादित डायलॉग ने फिल्म पर पलीता लगा दिया। वहीं कुछ दृश्य भी दर्शकों की नजरों में खटके। इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा। हर तरफ इस फिल्म की किरकिरी हो रही है। हालांकि, फिल्म को लेकर उपजे तमाम विवाद और विरोधों के बीच भी इसने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बनी?
ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज था। बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग करा रखी थी। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, जो अब अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 'आदिपुरुष' ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में ओपनिंग डे पर 37 करोड़ के साथ शुरुआत की, जो 'पठान' और 'केजीएफ 2' के पहले दिन के कलेक्शन के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग बताई जा रही है। प्रभास की फिल्म का कलेक्शन आलिया और रणबीर स्टारर ब्रह्मास्त्र के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूआ
इसके अलावा आदिपुरुष ने पहले ही दिन 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके साथ यह उन हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई, जिन्होंने पहले दिन सबसे अधिक कमाई की। इसके अलावा एक और रिकॉर्ड इस फिल्म ने अपने नाम कर लिया है और यह रिकॉर्ड है महज दो दिनों में वर्ल्डवाइड 240 करोड़ के करीब की कमाई का, जो शाहरुख खान की 'पठान' (219 करोड़) से ज्यादा है।
Adipurush: आदिपुरुष के डायरेक्टर को इंदौर से कालिख पोतने मुंबई गए, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास के खाते में आई उपलब्धि
इस फिल्म के साथ ही प्रभास ऐसे पहले साउथ एक्टर बन गए हैं जिनकी लगातार चार फिल्मों ने पहले दिन 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। उनकी फिल्म 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'साहो' ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद अब 'आदिपुरुष' भी पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए पहले दिन 100 करोड़ कमाने वाली प्रभास की चौथी फिल्म बन गई है।
'आदिपुरुष' के इस एक्टर की चमकी किस्मत, सुपरस्टार ममूटी की फिल्म में मिला बड़ा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
औंधे मुंह गिरा कारोबार
विवादों के बाद 'आदिपुरुष' का कारोबार जिस गति से गिरा, वह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'आदिपुरुष' की कमाई में चौथे दिन ही करीब 81 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई थी। विवादित डायलॉग बदले जाने के बाद भी फिर यह गिरा कारोबार संभल नहीं पाया।
Adipurush: फिल्म के संवाद से आहत हैं 'आदिपुरुष' के 'कुंभकर्ण' लवी पजनी, कहा- मैं भी हिंदू हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें