फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में 'साहो' की रिलीज के बाद इस लड़की से शादी कर लेंगे प्रभास, अब सच्चाई आई सामने

Tue, 06 Aug 2019 05:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prabhas
साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म 'साहो' के अलावा शादी की खबरों के चलते भी सुर्खियों में आ गए हैं । खबर आई कि प्रभास 'साहो' की रिलीज के बाद यूएस बेस्ड  बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर लेंगे । हालांकि इस खबर पर प्रभास के परिवार या प्रवक्ता का कोई बयान नहीं आया था । अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
Prabhas - फोटो : social media
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की शादी की खबर झूठी है । वो हाल-फिलहाल में शादी नहीं करने वाले हैं । इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि 'साहो' के बाद प्रभास एक बिग बजट बॉलीवुड फिल्म साइन करने वाले हैं । प्रभास की शादी की खबर सुन फैंस को झटका लगता था । 
विज्ञापन

3 of 5
anushka and prabhas
इसकी वजह ये थी कि प्रभास का नाम 'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी से जुड़ता रहा है। वहीं दोनों ने हमेशा अपने अफेयर की खबरों को नकारा । ऐसे में प्रभास की शादी की खबर आने पर फैंस को हैरानी हुई । साल 2018 में भी प्रभास के साउथ हीरो चिरंजीवी की भांजी निहारिका से शादी करने की खबरें आई थीं । 

4 of 5
Prabhas
खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने इसे अफवाह बताया था। बता दें कि प्रभास अब अपनी फिल्म 'साहो' के प्रमोशन में बिजी हैं । 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। जिसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 30 अगस्त हो गई है। साहो में प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prabhas
इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में डब किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदार में होंगे ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें