आदिपुरुष में प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास हाल ही में 'राधेश्याम', 'आदिपुरुष' और दीपिका पादुकोण के साथ एक अघोषित शीर्षक वाली अखिल भारतीय फिल्मों की घोषणा कर चुके हैं। इस नई फिल्म 'सालार' की घोषणा के मौके पर प्रभास ने कहा, 'मैं हमेशा से प्रशांत नील के निर्देशन में एक अभिनेता बनकर काम करना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि एक अभिनेता के रूप में मुझे उनके साथ काम करने का इससे बढ़िया मौका मिलेगा! यह एक बहुत ही शानदार फिल्म है और इसमें मेरा किरदार बहुत हिंसक है। यह कुछ ऐसा होगा जो मैंने इससे पहले कभी नहीं किया। यह एक अखिल भारतीय फिल्म है और हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'