समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी क्रिटिकल बनी हुई है। बता दें कि जब से उनकी तबीयत खराब हुई है, तभी से हर कोई उनके और उनके परिवार के बारे में जानने का प्रयास कर रहा है। कोई विकिपीडिया खंगाल रहा है तो कोई अपने दादा-नाना से उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलायम सिंह के जिंदगी पर एक फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में न केवल मुलायम के शुरुआती दिनों के बारे में बताया गया है, बल्कि उनके राजनीतिक दंगल का खिलाड़ी बनने तक का सफर भी दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको मुलायम पर बनी फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...