फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील की गर्भवती पत्नी को घर पर रोजाना फोन करते थे प्रभास, एक्टर ने खोला 'डार्लिंग' का राज

Sat, 10 Aug 2019 06:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रभास और नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
2017 में फिल्म 'गोलमाल अगेन' के बाद अब नील नितिन मुकेश साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 30 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। ऐसे में नील ने प्रभास से जुड़ी एक प्यारी बात का खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नील नितिन मुकेश और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक साहो में नील नितिन मुकेश विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यानी वो प्रभास को फिल्म में टक्कर देते नजर आएंगे। ऑनस्क्रीन दोनों एक्टर्स भले ही दुश्मनी निभाएं लेकिन नील ने खुलासा किया है कि ऑफस्क्रीन प्रभास बहुत अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रमोशन के दौरान नील नितिन मुकेश ने बताया कि जब वो शूटिंग पर रहते थे तो हर रोज प्रभास उनके घर पर कॉल करके उनकी प्रेग्नेंट पत्नी का हाल चाल पूछा करते थे।

4 of 6
नील नितिन मुकेश और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा नील ने प्रभास के बारे में कहा कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। फिल्म के शूट पर हमने काफी वक्त एक साथ बिताया है। वो जमीन से जुड़े इंसान हैं। वो हमेशा कोशिश करते हैं कि जो भी उनके साथ काम करे वो एक दम सहज रहे।
विज्ञापन

5 of 6
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील ने आगे बताया कि प्रभास इतने शानदार व्यक्ति हैं इस वजह से फैंस उनको डार्लिंग कहकर संबोधित करते हैं। मैंने अभी तक के अपने फिल्मी करियर में कई लोगों के साथ काम किया है लेकिन प्रभास के साथ काम करके मैं खुद को लकी मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रभास स्टारर साहो में नील नितिन मुकेश के अलावा जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और टीनू आनंद जैसे सेलेब्स भी नजर आएंगे। फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में फिल्म की रिलीजिंग डेट बदलकर 30 अगस्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें