फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौथी फिल्म बनाएंगे राजामौली-प्रभास, 'बाहुबली' से भी पहले ये फिल्म हुई थी सुपरहिट

Tue, 29 Aug 2017 10:34 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
file pic
दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ चुकी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के बाद एक बार फिर से एस एस राजामौली और तेलुगु सुपरस्टार प्रभास साथ में काम करेंगे। दोनों अब चौथी बार कोई फिल्म बनाएंगे। क्या आपको पता है कि 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' से 10 साल पहले भी दोनों साथ में फिल्म बना चुके हैं और वो फिल्म भी खासी सफल हुई थी। आगे की स्लाइड में जानें, प्रभास और राजामौली के 13 साल पुराने कनेक्शन के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
file pic
राजामौली और प्रभास अब चौथी बार फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये एक एक्शन पैक्ड मसाला फिल्म होगी। इस फिल्म की प्लानिंग अभी शुरुआती दौर में है। आगे की स्लाइड में जानें, किस तरह से राजामौली और प्रभास ने एक-दूसरे के सहारे सुपरस्टार बनने की तरफ कदम बढ़ाए थे।
'बाहुबली 2' का सबसे बेहतरीन सीन था ये, इसी में हुई थी इतनी बड़ी चूक
विज्ञापन

3 of 6
file pic
प्रभास आज जिस पायदान पर पहुंचे हैं, वो राजामौली के बिना संभव ही नहीं था। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' को छोड़ भी दें तो प्रभास को तेलुगु फिल्मों में स्थापित करने का श्रेय एस एस राजामौली को ही है। जी हां, राजामौली ने अपने करियर की शुरुआती दो फिल्म एनटीआर जूनियर के साथ बनाई थी। इन फिल्मों के नाम 'स्टूडेंट नंबर -1' और 'सिह्माद्रि' थे। दोनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने नितिन के साथ 'सॉय' फिल्म बनाई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में कामयाब रही। इसी फिल्म के बाद राजामौली और प्रभास ने जोड़ी बनाई।

4 of 6
file pic
राजामौली के शुरुआती करियर में नए एक्टर्स को मौके दिए, जिन्होंने खुद को साबित किए। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी चौथी फिल्म प्रभास के साथ बनाई। प्रभास के साथ उन्होंने 'छत्रपति' के नाम से फिल्म बनाई, जिसमें श्रिया सरन की भी अहम भूमिका था। उस फिल्म में प्रदीप रावत और नरेंद्र झा ने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई।
विज्ञापन

5 of 6
file pic
तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' बेहद सफल साबित हुई। ये श्रीलंका से आए विस्थापितों की कहानी थी। इस फिल्म में मां-बेटे के प्यार और भाई के जलन को दिखाया गया था। 'छत्रपति के जोरदार एक्शन सीक्वेंस और बैकग्राउंड स्कोर की वजह से प्रभास इंडस्ट्री में छा गए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'छत्रपति' फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। आगे की स्लाइड में जानें, किस नाम से 'छत्रपति' फिल्म डब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
file pic
प्रभास-राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' को 'हुकूमत की जंग' नाम से डब किया गया। ये डब फिल्म साउथ की फिल्मों के लिए नॉर्थ इंडियन दर्शकों में उत्सुकता पैदा करने वाली रही। कई हिंदी फिल्मी चैनलों पर ये फिल्म दिखाई गई। ये फिल्म टीवी पर जब भी आती, टीआरपी चार्ट में हमेशा ऊपर रहती। यही वजह कि जब 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मे पूरी दुनिया में छाई, तो न तो राजामौली ही किसी पहचान के मोहताज थे और न ही प्रभास। कुछ ऐसी भी दोनों की शुरुआत...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें