मुंबई की बारिश इस बार मुसीबत बनकर आई है। चारो तरफ पानी ही पानी है। सड़कें जाम हो चुकी हैं, तो काफी सारे घर बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं। सड़कों पर कमर से भी ऊपर पानी पहुंच चुका है। इंद्रदेव के 'जल' ने सबके साथ एक सा व्यवहार किया है। चाहो वो आम मुंबई कर हों या बॉलीवुड के सितारे। इसी कड़ी में शाहरुख खान के ऑफिस के सामने भारी जल भराव हो चुका है, तो अमिताभ बच्चन के शानदार बंगले का हाल जल'सा हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
Jalsa
- फोटो : Shivangi Thakur, TV Today
जी हां, मुंबई में भारी बारिश की वजह से आए बाढ़ की वजह से महानायक अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के भीतर भी पानी पहुंच गया है। उनके घर के सामने वाली सड़क पर भी गाड़ियों को गुजरने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
amitabh bachchan
वैसे, अमिताभ बच्चन 'जल'सा में मौजूद नहीं हैं। वो वे महबूब स्टूडियो में हैं। हालांकि महबूब स्टूडियो के आसपास भी भारी जलभराव की बात कही जा रही है।
4 of 5
shahrukh house
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई की बाढ़ से सुपरस्टार शाहरुख खान के सांता क्रूज स्थित ऑफिस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बाहर भी सड़क पर पानी भर गया है। यहां भी रोड पर गाड़ियों के आने-जाने में परेशानी हो रही है।
तेज बारिश और जल भराव की वजह से एक पेड़ सोफी चौधरी की कार पर आ गिरा। वो उसमें फंस गई थी। हालांकि उन्हें चोट नहीं पहुंची है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने को कहा है।
Was headed to a meeting & a tree just fell on my car! Have no idea how we escaped safe🙈🙏🏼The roads are a mess.Don't go out unless u have to!
— Sophie Choudry (@Sophie_Choudry) August 29, 2017