फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhe Shyam Ott Release: साउथ एक्टर प्रभास-पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम' ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और किस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं आप

Mon, 28 Mar 2022 03:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली स्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम काफी सर्खियों में रही थी, हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद उसे दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जितना की मेकर्स को इस फिल्म से उम्मीद थी। आज के दौर में हिंदी भाषी क्षेत्र में साउथ की फिल्में जिस तरह से ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही हैं, फिल्म राधे श्याम को लेकर दर्शकों की उस तरह के प्रतिक्रिया नहीं रही। हालांकि फिल्म 'राधे श्याम' ने साउथ में बॉक्स ऑफिस पर तकरीब ठीक-ठाक कमाई की है। फिलहाल अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। अगर आप एक्टर प्रभास के फैन हैं और आपने राधे श्याम नहीं देखी है, तो आपके लिए यह खुशखबरी है। तो चलिए जानते हैं कि किस तारीख को और किस प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है राधेश्याम...
विज्ञापन

2 of 4
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलचस्प प्रेमा गाथा है राधे श्याम की कहानी-
राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और यूवी क्रिएशंस व टी-सीरीज कंपनी द्वारा निर्मित राधे श्याम एक रोमांटिक लव ड्रामा है। ये दो ऐसे लोगों की प्रेम गाथा है, जो अपने जीवन में एक दम अलग दृष्टिकोण रखते हैं। जहां विक्रम आदित्य यानी प्रभास किस्मत पर भरोसा रखता है तो वहीं प्रेरणा यानी पूजा हेगड़े जो पूरी तरह के विज्ञान की शक्ति में विश्वास रखती है। इसलिए कहानी में प्यार के साथ ही जबरदस्त रोमांच भी है।
विज्ञापन

3 of 4
राधे श्याम - फोटो : social media
इस दिन और इस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म-
प्रभास और पूजा की फिल्म राधे श्याम की डिजिटल रिलीज की घोषणा की जा चुकी है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म 1 अप्रैल 2022 को दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर मौजूद होगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर प्रभास की मोस्ट अपेटेड फिल्म आदिपुरुष भी इसी साल रिलीज होने वाली है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्टर प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह जैसे कलाकार भी हैं। को वहीं अगर बात करें तो उनके हाथ में एक्टर विजय थलपति की तमिल फिल्म बीस्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें