ट्यूबलाइट
- फोटो : social media
फिल्म का नाम- ट्यूबलाइट(2017)
फिल्म का बजट - 135 करोड़ रुपये
साल 2017 में आई यह सलमान खान की फिल्म एक बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। आश्चर्य की बात यह है कि ये तब हुआ, जब सलमान खान बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के ब्रांड एंबेसडर बन चुके थे। जिस भी फिल्म के साथ सलमान का नाम जुड़ता था वह 100 करोड़ रुपये तो कम से कम कमाती ही थी। लेकिन बड़े नाम और 135 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 119 करोड़ रुपये बटोरे थे।