साउथ अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष रिलीज से पहले ही विवादो में घिर गई है। इस फिल्म में भगवान राम और रामायण से जुड़े किरदारों के साथ हुए बदलावों से लोग काफी नाराज है। ऐसे में फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही लोग लगातार इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने तक की मांग हो रही है। इसी अब फिल्म को लेकर एक और आपत्ति सामने आई है। दरअसल, तमाम विवादों के बीच अब फिल्म के पोस्चर पर भी सवाल उठने लगे हैं।