उन्होंने बताया कि जब वह कम उम्र के थे तब उनके पैर पर पोलियो का असर था। डॉक्टर हार मान चुके थे और उन्होंने परिवार से कहा कि वह कभी सही से चल नहीं पाएंगे लेकिन उनके परिवार ने कभी हार नहीं मानी और वह लोग उसे अमृतसर से दिल्ली सर्जरी के लिए ले गए। शो का यह एपिसोड स्टार प्लस पर रविवार रात को प्रसारित होगा। आपको बता दें विकास स्टार प्लस के कुकिंग रिएलिटी शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 2, 3, 4, 5 और जूनियर मास्टर शेफ को भी जज कर चुके हैं।