फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना के विरोध के बीच 'पद्मावत' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कैसा है रिस्पांस?

Sun, 21 Jan 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का बेशक करणी सेना विरोध कर रही हो लेकिन फिल्म को देखने की दर्शकों की उत्सुकता विरोध से कहीं ज्यादा है। बेशक गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में अब तक फिल्म का विरोध जारी है लेकिन जिन शहरों में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है उसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
padmaavat
फिल्म के ट्विटर हैंडल पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए लिंक शेयर किया गया है और फैन्स को रिलीज के ए‍क दिन पहले यानी 24 जनवरी को फर्स्ट डे फर्स्ट शो बुक करवाने के लिए जानकारी दी गई है। बैन के बाद फिल्म को लेकर उत्साह कुछ ज्यादा बढ़ गया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
सुप्रीम कोर्ट के फि‍ल्म पर लगे बैन को हटाए जाने के फैसले के बावजूद गुजरात और राजस्थान में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। गुजरात के मल्‍टीप्‍लेक्‍स असोसिएशन ने यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्‍म रिलीज नहीं करेंगे। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट पर फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए कई मजेदार वीडियोज भी अपलोड किए गए हैं।

4 of 5
पद्मावत फिल्म
हरियाणा राज्य के  फरीदाबाद, हिसार, रोहतक जैसे शहरों में पद्मावत के शोज की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग जारी है। हालांकि हाल ही में फरीदाबाद में करणी सेना ने वहां के मल्टीप्लेक्स में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है एडवांस बुकिंग के लिए दर्शकों का क्रेज देखकर साफ जाहिर है कि दर्शक फिल्म 'पद्मावत' को मिस करने का कोई मौका नहीं गवाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmaavat
आपको बता दें कि  करणी सेना और कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग कर रहे हैं और सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी को भी राजस्थान आने को लेकर धमका चुके हैं। इन सब के बावजूद 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें