फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LockUpp: खुद का अश्लील वीडियो लीक कर चुकी हैं पूनम पांडे, कंगना के शो का बनने जा रहीं हिस्सा

Wed, 23 Feb 2022 02:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (LockUpp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं। शो का प्रीमियर 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होने जा रहा है। इस रियलिटी शो को इसका तीसरा कंटेस्टेंट मिल गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पूनम पांडे को कंफर्म किया गया है। अपने अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वालीं पूनम कंगना के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इससे पहले निशा रावल और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम फाइनल हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
पूनम पांडे - फोटो : insta
शादी के अगले दिन पति पर लगाया हिंसा का आरोप
पूनम पांडे एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं अश्लील तस्वीरों की वजह से होती है। दो साल की शादी में पूनम पांडे अपने पति पर दो बार शारीरिक हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं। पूनम ने अपने हनीमून पर ही पति को जेल भेज दिया था। उनपर सरेआम अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

3 of 4
पूनम पांडे - फोटो : Instagram
खुद का वीडियो किया रिलीज
पूनम पांडे ने अपने बाथरूम का सीक्रेट डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज किया था। इसमें वह बिना कपड़ों के बाथरूम में डांस कर रही थीं। जिसे बाद में यूट्यूब ने विवादों को देखते हुए इस वीडियो को ब्लॉक कर दिया था। फिल्मों में भी उन्होंने कई बोल्ड सीन फिल्माए हैं। शक्ति कपूर के साथ कर्मा फिल्म में उनके बोल्ड सीन चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना के शो लॉक अप में पूनम पांडे - फोटो : insta
कपड़े उतार के घूमने की बात कही 
नशा फिल्म से करियर शुरू करने वाली पूनम पांडे ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कह कर सनसनी मचा दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि इस तरह के बयान वे पहले भी दे चुकी हैं। इतने विवाद के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें