क्लो-अमांडा बेली
- फोटो : social media
एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने फिल्म के एक सीन को देखकर काफी हैरानी जताई है। पत्रकार ने फिल्म के उस सीन का मजाक बनाया है, जिसमें अन्नया पांडे शुरुआत में एक अंडाकार गिलास में पीते हुए दिख रही हैं, वहीं कुछ सेकेंड बाद ही गिलास की शेप चेंज हो जाती है। पत्रकार क्लो-अमांडा बेली ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस सीन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"गहराइयां फिल्म की एक बात अभी तक अनसुलझी है कि कैसे टिया ने इस सीन में गिलास को बिना नीचे रखे उसकी शेप बदल दी।"