पूनम
- फोटो : social media
पूनम ढिल्लों को लेकर बहुत से किस्से हैं, जिसमें शशि कपूर वाला किस्सा सबको हैरान कर देता है। दरअसल, पूनम ढिल्लों यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग कर रही थी, इस फिल्म में हीरो थे शशि कपूर। फिल्म का एक सीन था, जहां शशि कपूर को पूनम को थप्पड़ मारना था। जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला वैसे ही शशि ने पूनम को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद पूनम हक्की बक्की रह गई थीं। शशि ने ये इसलिए किया था ताकि यह सीन रियल लग सके। हालांकि, इसके बाद शशि ने पूनम से माफी भी मांगी थी और शशि कपूर ने बताया था की उनसे ऐसा करने के लिए खुद यश चोपड़ा ने कहा था।