मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लन ने फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे पर निभाए अपने किरादारों से दर्शकों का दिल बखूबी जीता। 1977 में 16 साल की उम्र में पूनम मिस इंडिया बनीं। रैंप वॉक से उनका पुराना नाता रहा है हालांकि एक बार ऐसा हुआ जब पूनम खुद को संभाल नहीं सकीं और रैंप वॉक के दौरान गिर पड़ीं। पूनम के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जो रैंप वॉक के दौरान लड़खड़ा गईं।
विज्ञापन
2 of 7
poonam dhillon
- फोटो : social media
सबसे पहले पूनम ढिल्लन के बारे में बताते हैं। एक फैशन इवेंट में पूनम डिजाइनर विक्रम फडणवीस के लिए रैंप वॉक कर रही थीं तभी ये हादसा हुआ। रैंप पर गिरने के बाद पूनम ने खुद को बखूबी संभाला।
विज्ञापन
3 of 7
kangana ranaut
- फोटो : social media
बॉलीवुड स्टाइल डीवा कंगना रनौत को रैंप पर परफेक्ट वॉक करते हुए उनकी फिल्म फैशन में देख चुके हैं। असल जिंदगी में जब कंगना रैंप पर उतरीं तो वो लड़खड़ाती दिखीं। कंगना विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक में शो स्टॉपर बनकर पहुंचीं थीं। उन्होंने डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के साथ ग्रैंड एंट्री की थी।
4 of 7
yami gautam
- फोटो : amar ujala
लक्मे फैशन वीक में यामी गौतम के साथ भी ये हादसा हुआ था।दरअसल, वो लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं। यामी ने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहन रखे थे जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया हालांकि यामी गौतम ने खुद को संभाल लिया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करने लगीं।
विज्ञापन
5 of 7
sonakshi sinha
- फोटो : social media
इंडिया प्राइड फैशन वीक 2010 के दौरान सोनाक्षी सिन्हा रैंप पर लगभग गिर ही चुकी हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने गोल्डन कलर का गाउन पहना था। गिरने के बाद सोनाक्षी उठीं तो उन्होंने खुद को चीयर किया।
विज्ञापन
6 of 7
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन जब भी रैंप पर आती हैं छा जाती हैं लेकिन उनके साथ भी ये हादसा हो चुका है। ब्लू कलर के गाउन में सुष्मिता सेन कमाल लग रही थीं। तभी उनकी ड्रेस उनके हील्स के नीचे आ गई।