रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ने टिकट खिड़की पर 40 करोड़ रुपये से भी कम की कमाई की थी, जो सबकी उम्मीदों से काफी कम थी। एक इंटरव्यू में, पूजा ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा, 'क्या सर्कस के फ्लॉप होने ने मुझे परेशान किया? हां, थोड़ा सा, क्योंकि यह मेरी फिल्म थी। लेकिन जिस तरह से मैं इसे देखती हूं, मैंने इससे सिर्फ सीखा है।'