रणबीर कपूर ऋषि कपूर
- फोटो : social media
रणबीर ने पिता ऋषि को बताया सख्त
रणबीर ने अपने पिता को लेकर कहा कि वह काफी सख्त थे, लेकिन बहुत अमेजिंग थे। उन्ही की वजह से मैं दुनिया को जान पाया हूं। वे ही थे जिन्होंने मुझे पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, जिसके चलते मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैंने व्यावहारिक और पढ़ाई के लिहाज से बहुत कुछ सीखा है। उनका धन्यवाद करता हूं कि मैं थोड़ा बहुत दुनियादारी की चीजें सीख पाया हूं। आपको बता दें कि ल्यूकेमिया जैसी खतरनाक बीमारी के चलते एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।