गणपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
200 करोड़ का बजट, 2.5 करोड़ की ओपनिंग
लेकिन, ये हो न सका। और, फिल्म ‘गणपत’ की रिलीज के पहले ही दिन आलम ये रहा है कि ये फिल्म अपनी कुल लागत के दो फीसदी के करीब भी घरेलू बॉक्स पर इकट्ठा नहीं कर सकी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘गणपत’ ने रिलीज के पहले दिन देश भर के सिनेमाघरों से करीब 2.50 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं और ये टाइगर श्रॉफ के करियर की अब तक की सबसे खराब ओपनिंग रही है। टाइगर की पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ भी फ्लॉप रही थी और इसने पिछले साल अप्रैल में रिलीज होने पर सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे।